तेजी से विस्तार करते भारतीय मीडिया और मनोरंजन की रफ्तार आने वाले कुछ सालों में और भी तेजी पकड़ेगी। यह अनुमान रिसर्च फर्म केपीएमजी के एक ताजा अध्ययन में जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश का मीडिया व मनोरंजन उद्योग 2019 तक 13.9 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़त दर्ज करते हुए 1,964 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा। केपीएमजी की रिपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट उद्योग संगठन फिक्की के सालाना मीडिया सम्मेलन फिक्की फ्रेम्स में जारी की है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2014 में यह उद्योग 1000 अरब रुपये की दहलीज पार करके 1026 अरब रुपये पर पहले ही पहुंच चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल इस सेक्टर में कार्यरत कंपनियों की विज्ञापन आय में अच्छी बढ़त हुई है। कंपनियों की आय में हुए इस इजाफे की वजह है राष्ट्रीय और राज्यों के चुनावों के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए किया गया भारी खर्च है। इसके अलावा हाल के दिनों में ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपने प्रचार और विज्ञापनों पर काफी बड़ी रकम खर्च की है।

No comments:
Post a Comment