25 March 2015

विनोद कापड़ी फिल्म के लिए इनाम पाए

आपको एक खबर बताएं, लंबे समय तक इंडिया टीवी और फिर न्यूज एक्सप्रेस में रहे वरिष्ठ पत्रकार और निर्देशक विनोद कापड़ी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म शपथ को नेशनल अवॉर्ड मिला है. कांट टेक दिस शिट एनी मोर शीर्षक से प्रदर्शित कापड़ी की इस फिल्म में में भारत में महिलाओं के लिए शौचालय की कमी का मुद्दा उठाया गया है। इस फिल्म में यूपी के कुशीनगर के गांव खेसिया की 6 महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी। इन महिलाओं ने ससुराल में शौचालय न होने पर न केवल आवाज उठाई, बल्कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल छोड़ दिया। कापड़ी लंबे समय से मिस टनकपुर हाजिर हों नाम से भी एक फिल्म बना रहे हैं, जो अबतक पूरी नहीं हो पाई है।

No comments: