29 March 2015

अनुष्का के सिर फूट रहा वर्ल्ड कप से विदाई का ठीकरा

ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइन में हारने के बाद वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के समर्थकों को निराशा जरूर हुई है, पर इस मायूसी को वह विराट कोहली की गर्लफ्रेंड सिने तारिका अनुष्का शर्मा पर तीखे कमेंट करके हंसी-मजाक के जरिए भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक, ट्वीटर जैसी साइट्स पर विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। व्हाट्स ऐप मैसेंजर पर भी जमकर ऐसे मैसेज शेयर किए जा रहे हैं। अनुष्का और विराट के एक विज्ञापन पर कटाक्ष करते हुए एक मैसेज में दिखाया गया है कि अनुष्का के बुलाने पर ही विराट झटपट महज एक रन बना कर मैदान से चलते बने। अनुष्का पर यह तीखे कटाक्ष इसलिए भी कुछ ज्यादा हो रहे हैं क्योंकि अनुष्का विराट और टीम इंडिया और विराट को चीयर करने सिडनी गईं थीं।




हालांकि तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है, जिसमें सोशल मीडिया में अनुष्का को लेकर लोगों और मीडिया की प्रतिक्रिया के खिलाफ बॉलिवुड की हस्तियां नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री प्रियंका


चोपड़ा, बिपाशा बासु समेत कई महिला सेलिब्रिटीज ने ट्वीट के जरिए अनुष्का के पक्ष में आवाज उठाई है। प्रियंका ने लिखा है कि अपने दोस्त को चीयर करने आई गर्लफ्रेंड पर सिर्फ इसलिए इल्जाम लगाया जा रहा है क्योंकि वो मैच देखने गईं। बहुत बुरी बात है। यह अनादर को बंद करें।बिपाशा ने भी अनुष्का का बचाव करते हुए लिखा है कि पूरा देश एक टीम का समर्थन कर सकता है। मगर किसी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड नहीं कर सकती है, क्या ये सही है ?  टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अनुष्का पर इल्जाम उसका माजक क्यों? क्या एक महिला सिर्फ कमजोरी बन सकती है, ताकत नहीं ? लोग उन मौकों को क्यों भूल रहे हैं जब हम जीते या जब विराट ने सेंचुरी बनाई।

No comments: