देश में तेजी से बढ़ते विज्ञापन उद्योग को देखते हुए युवाओं में एडवरटाइजिंग में कैरियर बनाने का रुझान बढ़ रहा है। मीडिया और एड सेक्टर की चमक-दमक भरी लाइफ स्टाइल और इसमें मिलने वाले अच्छे पैसे को देखते हुए भी अब लोग इसे एक बेहतर कैरियर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हालांकि बात जब एडवरटाइजिंग सीखने की आती है, तो हमारे देश में अच्छी साख और सुविधाओं वाले बहुत ज्यादा संस्थान दिखाई नहीं देते। संस्थानों की इस कमी को देखते हुए एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने नए कई नए ई-लर्निंग कोर्स शुरू किए हैं। दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के तहत शुरू किए जा रहे इन पाठ्यक्रमों के बारे में एक प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक पहली कंपनी है जिसे ई-लर्निंग प्रोग्राम के लिए एएससीआई की ओर से प्रमाण पत्र मिला है। प्रजेंटेशन में एएससीआई के उद्देश्यों और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। ई-लर्निंग प्लेटफार्म पर इन कोर्सों की शुरुआत होने से उम्मीद की जा रही है कि विज्ञापन जगत को मांग के मुताबिक प्रशिक्षण प्राप्त पेशेवर लोग मिल सकेंगे। इससे इस सेक्टर का तेजी से विस्तार हो सकेगा। फिलहाल एडवरटाइजिंग सेक्टर उन क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां मांग के मुताबिक कुशल कर्मचारी कंपनियों को नहीं मिल पाते।

No comments:
Post a Comment