27 March 2015

नेटवर्क 18 के बोर्ड में निरुपमा राव को ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’


भारत की विदेश सचिव रह चुकी निरुपमा राव सीएनबीसी टीवी18, सीएनएन आईबीएन, आईबीएन7 और ईटीवी के ब्रॉडकास्टर नेटवर्क18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया है।

 इस बात का खुलासा कंपनी की ओर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक नियामकीय सूचना के जरिए हुआ है। राव को इतने बड़े मीडिया समूह के बोर्ड में मिली इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से ऊंचे ओहदे वाले सरकारी अफसरशाहों के कॉरपोरेट हाउसों से रिश्ते की बहस एक बार फिर प्रासंगिक हो गई है।

निरुपमा राव विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव, प्रवक्ता भी रही हैं। वह कोलंबो, बीजिंग व वॉशिंगटन में भारतीय मिशन की अगुवाई कर चुकी हैं।

नेटवर्क18 के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने निरुपमा को डिजिटल दुनिया में एक पथप्रदर्शक बताते हुए कहा कि हम अपनी रणनीतियों में उनके योगदान को लेकर काफी उत्सुक हैं।
दूसरी ओर निरुपमा राव ने भी स्वतंत्र और नॉन एक्जीक्यूटिव एडीशनल डायरेक्टर की अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित होने की बात कही है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में नेटवर्क18 ने मीडिया के दिग्गज एपी पारिगी को अपना ग्रुप सीईओ नियुक्त किया था।

No comments: