प्रखर राष्ट्र वाद का झंठा उठाने वाले हिन्दूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुखपत्र आर्गनाइजर ने 15 मार्च के अंक में प्रकाशित नक्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से को पाकिस्तान के साथ दिखाने पर खेद जताया है।
आर्गनाइजर ने अपनी माफी में कहा है कि उसके ताजा अंक में कहा गया है कि असावधानी से इस तरह की गलती हो गई। पत्रिका के वेब संस्करण में गलत नक्शे को तत्काल सुधारा गया। इसके लिए हम अपने देशवासियों और सबसे बढ़कर अपने पाठकों और शुभचिंतकों से माफी चाहते हैं।
इस माफीनामे को आर्गनाइजर ने अपने 22 मार्च के अंक में छापा गया है। इसमें कहा गया है कि आर्गनाइजर देश की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि मानता है।
आर्गनाइजर ने हमेशा इस बात का समर्थन किया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न व अविभाज्य अंग है। आर्गनाइजर ने इस बात पर दुख जताया है कि इंटरनेट से लेकर प्रकाशित किए गए एक नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है।

No comments:
Post a Comment