फेसबुकियों के लिए एक अच्छी खबर है कि बच्चों की तस्वीरें अपलोड करने के लिए अब उन्हें किसी नियम के उल्लंघन का जोखिम नहीं उठाना होगा।
फेसबुक ने 'स्क्रैपबुक' नाम से एक नया फीचर शुरू करके यह मुश्किल आसान कर दी है। 'स्क्रैपबुक' की मदद से अब आप 13 साल से कम उम्र के बच्चों की तस्वीरें फेसबुक पर एक साथ एक ही जगह अपलोड कर सकते हैं।
गौरतबल है कि नियमतः 13 साल से नीचे की उम्र के बच्चे फेसबुक में साइन-अप नहीं कर सकते। इसलिए उन्हें टैग भी नहीं किया जा सकता। फेसबुक ने यूजर्स की इस परेशानी को समझते हुए ही स्क्रैपबुक फीचर लांच किया है। यह फीचर एंड्रायड आईओएस और डेस्कटॉप पर काम करता है। इसके जरिए प्राइवेट एल्बम के रूप में बच्चों की तस्वीरें फेसबुक दोस्तों के साथ शेयर की जा सकती हैं।
फेसबुक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि स्क्रैपबुक फीचर अभिभावकों को 13 साल से नीचे के बच्चों की तस्वीरें इकट्ठा कर एक केन्द्रीय स्थान पर आर्गेनाइज करने की अनुमति देता है। इसमें आप अपने बच्चों के लिए एक खास टैग बना सकते हैं।
स्क्रैपबुक में केवल वही पैरेंट्स फोटो डाल सकते हैं जो फेसबुक के रिलेशनशिप सेक्शन से जुड़े होगें या फिर इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग चेंज कर सकते हैं। फेसबुक के इस फीचर से स्क्रैपबुक बच्चों के फोटो की एक पूरी प्रोफाइल में बदल जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि पैरेंट्स स्क्रैपबुक को निजी रख सकते हैं। वे इसे हटाना चाहते हैं तो हटा भी सकते हैं या सार्वजनिक करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इस तरह स्क्रैपबुक पर आपका पूरा नियंत्रण होगा।

No comments:
Post a Comment