आरएसएस से भाजपा में इंपोर्ट किए गए राम माधव को मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को विदेश दौरे पर जाने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस विस्तार के तहत राम माधव को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।
राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि माधव को जम्मू कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी के गठबंधन में उनकी अहम भूमिका के लिए मंत्री पद देकर पुरस्कृत किया जा रहा है।
चर्चा है कि कैबिनेट के विस्तार में तीन मंत्रियों को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जा सकता है। इनमें मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव प्रताप रूडी और मनोज सिन्हा का नाम लिया जा रहा है।
शिवसेना के अनिल देसाई और पीडीपी नेता व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती को भी कैबिनेट में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के हाथ कॉरपोरेट मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी आ सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार नवंबर महीने में हुआ था, जिसमें 21 नई चेहरों को मोदी सरकार में एंट्री मिली थी। मोदी मंत्रिमडंल में अभी 26 कैबिनेट, 13 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 26 राज्य मंत्री हैं।

No comments:
Post a Comment