12 साल की मरियम सिद्दीकी ने हिंदू धर्म ग्रंथ भगवद्गीता पर आधारित प्रतियोगिता में टॉप करके सबको हैरान कर दिया। मरियम ने इस्कॉन की ओर से आयोजित किए गए 'गीता चैंपियंस लीग कॉन्टेस्ट' में 3,000 प्रतियोगियों को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
छठी क्लास में पढ़ रही मरियम वैसे स्कूली पढ़ाई में भी अव्वल है और वह अपनी क्लास की टॉपर्स में शुमार हैं।इस टेस्ट में बच्चों के गीता ज्ञान को परखने के लिए इस पर अधारित प्रश्न पूछे गए थे। इनमें सबसे ज्यादा सही उत्तर देकर मरियम ने बाजी मार ली।
दिलचस्प बात यह है कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली मरियम ने यह कारनामा महज एक महीने बीता पढ़कर कर दिखाया। कॉस्मोपॉलिटन हाई स्कूल में पढ़ने वाली मरियम ने इस्कॉन की ओर से दी गई किताबें एक महीने तक पढ़ीं और अंग्रेजी में टेस्ट दिया।
मरियम का कहना है कि मैं दुनिया के विभिन्न धर्मों के बारे में जितना पढ़ती हूं, मेरे मन का यह विश्वास उतना ही गहरा होता जाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है।अवॉर्ड जीतने के बाद मरियम ने बताया कहा कि मेरी धर्मों में हमेशा से ही दिलचस्पी रही है और अकसर अपने खाली समय में मैं धार्मिक किताबें पढ़ती हूं। इसलिए जब टीचर ने इस कॉन्टेस्ट के बारे में बताया, तो मुझे लगा कि यह गीता पढ़ने और समझने का अच्छा मौका होगा।
मरियम ने बताया कि उनके घरवालों का रवैया भी इस सबके प्रति काफी सकारात्मक है और माता-पिता ने गीता ज्ञान की प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर उनका मनोबल बढ़ाया।

No comments:
Post a Comment