![]() |
| ...कब छंटेगी मंदी? |
अखबारों, पत्रिकाओं से लेकर न्यूज चैनलों और न्यूज पोर्टलों तक पर नजर डालें, तो कार और दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां समूची मीडिया इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वालों की कतार में काफी आगे खड़ी नजर आती हैं। मोबाइल, गैजेट, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पादों के साथ मीडिया में कारों और टूव्हीलर के विज्ञापन भी बहुतायत में रहते हैं। इस तरह ऑटो कंपनियां मीडिया हाउसों के रिवेन्यू का एक बड़ा स्रोत हैं। ऐसे में देश में ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी की सुस्त रफ्तार खुद इन कंपनियों के साथ ही मीडिया उद्योग को भी खासी चिंतित करने वाली है।
ऑटो कंपनियों की ओर से जारी बीते मार्च महीने के बिक्री के आंकड़े इस चिंता को बढ़ाने वाले हैं। ज्यादातर कार कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है। हालांकि दो पहिया वाहन निर्माताओं ने बढ़त दर्ज की है। मार्च में मारुति सुजुकी और ह्यूंडई मोटर इंडिया ने कार बिक्री में मामूली ग्रोथ दर्ज की है, वहीं जनरल मोटर्स और महिंद्रा के वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2014-15 के मार्च महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में पिछले साल मार्च के मुकाबले 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इनमें घरेलू और निर्यात दोनों ही प्रकार की बिक्री शामिल हैं।
इस साल मार्च में मारुति ने कुल 1,11,555 यूनिट की बिक्री की जबकि पिछले साल मार्च में यह बिक्री 1,13,350 यूनिट की थी। वित्त वर्ष 2014-15 के अप्रैल-मार्च महीने में वित्त वर्ष 2013-14 के मुकाबले मारुति की कुल बिक्री में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी रही। मारुति के मुताबिक इस साल मार्च में घरेलू स्तर पर होने वाली बिक्री में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही। घरेलू स्तर पर मारुति ने कुल 1,03,719 यूनिट की बिक्री की जबकि पिछले साल मार्च में मारुति ने घरेलू स्तर पर 1,02,269 यूनिट की बिक्री की थी। लेकिन इस साल मार्च महीने में मारुति के निर्यात में 29.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस साल मार्च में आल्टो और वैगनआर की 4,01,59 यूनिट की बिक्री की गई जबकि पिछले साल मार्च में इन दोनों कारों की बिक्री 40,085 यूनिट थी। मार्च महीने में मारुति वैन ओमनी व इको की बिक्री में 20.7 फीसदी का इजाफा रहा।
वहीं ह्यूंडई मोटर इंडिया की कार बिक्री मार्च में 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ 49,740 कारों की रही। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 51,708 कारों बेची थीं। हालांकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में 12.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी ने देश में 35,003 के मुकाबले बीते माह 39,525 कारें बेचीं। मार्च माह में ही जनरल मोटर्स (जीएम) की बिक्री में 35.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जीएम ने मार्च में 4,257 कारों बेचीं, जबकि पिछले साल मार्च में 6,601 वाहन बिके थे। बहुउपयोगी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 12.44 फीसदी घटकर 45,212 पर आ गई। मार्च 2014 में कंपनी ने 51,636 वाहन बेचे थे। व्यावसायिक वाहन बनाने वाली हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने वाहनों की बिक्री में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने बीते माह 12,754 वाहन बेचे। पिछले साल मार्च में 10,281 वाहनों की बिक्री हुई थी।
दो पहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मार्च में 1.47 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 5,31,750 वाहनों की रही। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 5,24,028 वाहन बेचे थे। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बिक्री 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 3,92,060 के मुकाबले 3,99,178 वाहनों की रही। रायल इनफील्ड ने अपने दो पहिया वाहनों की बिक्री में 42 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। इनफील्ड ने बीते माह 33,679 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल मार्च में उसकी बिक्री 23,693 वाहनों की रही थी।

No comments:
Post a Comment